नई दिल्ली: भारत और जिम्मबाब्वे के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। मुकाबला हरारे में होगा। पहला मैच 10 विकेट से जीतने के बाद भारत दूसरे वनडे में सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। केएल राहुल मैच में ओपन कर सकते हैं। पहले वनडे में केएल राहुल ओपनिंग करने नहीं उतरे थे। ऐसे में आज के मैच में राहुल एशिया कप से पहले लय में लौटने के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारत दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। बैटर्स को हाथ खोलने का मौका मिले इसके लिए कप्तान राहुल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं। रणनीति में बदलाव कर अगर दूसरे वनडे में केएल राहुल खुद को पारी का आगाज करने का मौका देते हैं तो शुभमन गिल को मिडिल ऑर्डर में खेलना होगा, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

विज्ञापन

गिल ने पहले वनडे में 72 गेंदों पर 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी। केएल राहुल और शिखर धवन के पारी का आगाज करने से टीम इंडिया का राइट एंड लेफ्ट का कॉम्बिनेशन बरकरार रहेगा।

विज्ञापन

गेंदबाजी में चोट के बाद वापसी करते हुए दीपक चाहर ने कहर मचा दिया था। चाहन ने तीन विकेट लिए थे। पिछले मुकाबले में उन्होंने 7 ओवर में 27 रन खर्च कर तीन बड़े विकेट लिए थे। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को भी तीन-तीन सफलताएं मिली थी।

विज्ञापन

भारतीय संभावित प्लेइंग XI
शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज/आवेश खान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ