धनश्री वर्मा संग रिलेशनशिप की खबरों पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, कयासों पर लगाया विराम
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री आज दिनभर चर्चा में रहीं। अफवाहें उड़ी की चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया हैंडल से धनश्री ने चहल सरनेम नाम हटा लिया है। इसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चहल ने खुद अपने निजी जीवन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर लगाम लगाई है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है कि आप लोग हमारे रिलेशनशिप को लेकर चल रही किसी भी प्रकार की झूठी खबरों पर ध्यान ना दें। इसे यहीं रोक दें। आप सभी को प्यार।

इसकी शुरुआत तब हुई जब धनश्री ने अपना सरनेम हटा लिया था। इसके बाद चहल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था नए जीवन की शुरुआत होने जा रही है। अब धनश्री ने एक और पोस्ट के जरिए इन चर्चाओं को तेज कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कर लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को ताकत में बदल देगी। इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि धनश्री एक कॉरियोग्राफर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर हैं। कई बार धनश्री और युजवेंद्र एक साथ डांस कर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई मुलाकात
धनश्री अक्सर चहल के साथ कई मैचों में नजर आती हैं। एक इंटरव्यू में धनश्री ने कहा था कि युजवेंद्र चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनकी ऑनलाइन क्लास जॉइन की थी। इसी वक्त दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे रिलेशनशिप में आ गए। महज 3 महीने के रिलेशन के बाद ही युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से सगाई करने का फैसला लिया। चहल-धनश्री ने अगस्त 2020 में सगाई की और दिसंबर 2020 में शादी की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: