नई दिल्ली: एशियाई युवा चैंपियन रवीना ने स्पेन में आयोजित IBA युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। फाइनल बाउट में रवीना ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए भारत के कुल 11 पदकों में एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया।

विज्ञापन

नीदरलैंड्स की मेगन डिक्लेर के खिलाफ मुकाबला

रवीना (63 किग्रा) अपने फाइनल बाउट में नीदरलैंड्स की मेगन डिक्लेर के खिलाफ थीं। बेहतरीन शुरुआत न करने के बावजूद भारतीय मुक्केबाज ने डच प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रभावशाली वापसी की और तकनीकी क्षमता और गति का उपयोग कर शिकस्त दे दी।

विज्ञापन

2022 के एशियाई युवा स्वर्ण पदक विजेता के पक्ष में कड़ा मुकाबला रहा। रवीना ने बाउट की समीक्षा के बाद विभाजित निर्णय से 4-3 से जीत हासिल की। दूसरे फाइनल में कीर्ति (81+ किग्रा) 2022 यूरोपीय यूथ चैंपियन आयरलैंड की क्लियोना एलिजाबेथ डी’आर्सी के खिलाफ लड़ते हुए हार गईं। उन्होंने 0-5 से हारकर रजत हासिल किया।

विज्ञापन

भारत का दबदबा, 11 पदक जीते

इस आयोजन में भारत का दबदबा रहा। 25 सदस्यीय दल ने कुल 11 पदक जीते जिनमें चार स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। कुल मिलाकर 17 भारतीयों ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था जो टूर्नामेंट के 2022 संस्करण में किसी भी अन्य देश से अधिक था।

विज्ञापन

इन एथलीट्स ने जीते पदक

रवीना (63 किग्रा), देविका घोरपड़े (52 किग्रा) ने स्वर्ण, कीर्ति (+81 किग्रा), भावना शर्मा (48 किग्रा) ने रजत जबकि मुस्कान (75 किग्रा), लशु यादव (70 किग्रा), कुंजारानी देवी थोंगम (60 किग्रा) और तमन्ना (50 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग में यूथ एशियाई चैंपियन वंशज (63.5 किग्रा) और विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा) ने स्वर्ण जबकि आशीष (54 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। ला नुसिया में इस साल की चैंपियनशिप में 73 देशों के करीब 600 मुक्केबाजों ने भाग लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ