---विज्ञापन---

FIFA World Cup 2022: मोरक्को ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को रौंद बना दिया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली: रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं…लेकिन जो लोग इन्हें तोड़ने का मादृदा रखते हैं वे इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। मोरक्को के फुटबॉलर्स ने रविवार को कुछ ऐसा ही कारनामा कर दुनिया को दंग कर दिया। FIFA वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होते ही बड़े उलटफेर भी सामने आ रहे हैं। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं…लेकिन जो लोग इन्हें तोड़ने का मादृदा रखते हैं वे इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। मोरक्को के फुटबॉलर्स ने रविवार को कुछ ऐसा ही कारनामा कर दुनिया को दंग कर दिया। FIFA वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होते ही बड़े उलटफेर भी सामने आ रहे हैं। पहले सऊदी अरब अर्जेंटीना को शिकस्त दे चुकी है। रविवार को एक और चौंकाने वाले मुकाबले में वर्ल्ड रैंकिंग 22 मोरक्को ने नंबर 2 टीम बेल्जियम को 2-0 से रौंद डाला।

मोरक्को के फुटबॉलर अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल ने रविवार को बड़ा धमाका करते हुए बेल्जियम को करारी शिकस्त थमा दी। अल थुमामा स्टेडियम, कतर में एफ ग्रुप के मैच में गोल कर दोनों फुटबॉलर्स ने दुनियाभर के प्रशंसकों को दंग कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

73वें मिनट में मोरक्को को पहली बढ़त

साबिरी ने 73वें मिनट में फ्री-किक पर शानदार गोल कर मोरक्को को पहली बढ़त दिलाई। मोरक्को के खिलाड़ी इस मैच में पूरी तरह से हावी रहे और 90वें मिनट के बाद अबूखलाल ने दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में धमाकेदार गोल दाग बेल्जियम को करारी शिकस्त थमा दी। इस जीत से मोरक्को ग्रुप एफ तालिका में बेल्जियम की जगह शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि बेल्जियम टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है।

और पढ़िए – Youth World Boxing Championships: रवीना ने जीता गोल्ड, भारत को मिले 11 पदक

---विज्ञापन---

बनाया ये रिकॉर्ड

मोरक्को ने इस जीत के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बनाया। मोरक्को ने अपने इतिहास में सिर्फ तीसरी बार विश्व कप मैच जीता है। इससे पहले 1986 में पुर्तगाल को 3-1 शिकस्त दी थी। जबकि 1998 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। अब 2022 में बेल्जियम को रौंद बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। मोरक्को ने बेल्जियम के आठ सीधे ग्रुप गेम जीत के रिकॉर्ड को समाप्त कर दिया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 27, 2022 09:23 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola