हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'धोनी से नफरत करने के लिए आपको शैतान बनना पड़ेगा', मुकाबले से पहले उमड़ा हार्दिक का प्यार

विज्ञापन

IPL 2023: आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 में चेंन्नई और गुजरात का सामना होगा। मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्यार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए उमड़ा है। हार्दिक ने कहा कि वह हमेशा से धोनी का फैंन रहे हैं।

वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं-हार्दिक

उन्होंने गुजरात टाइटन्स द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि बहुत से लोग सोचते हैं कि माही गंभीर हैं। मैं चुटकुले सुनाता हूं, प्रैंक करता हूं और मैं उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता हूं। वो मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं।

धोनी से नफरत के लिए शैतान बनना पड़ेगा

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा कि जाहिर है, मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बहुत सारी सकारात्मक चीजें, जो मैंने उनसे सिर्फ देखते हुए सीखी हैं। लेकिन मेरे लिए, वह सिर्फ मेरे प्यारे दोस्त, प्यारे भाई हैं, जिनके साथ मैं मज़ाक करता हूं, जिनके साथ मैं मस्ती करता हूं। मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा। एमएस धोनी से नफरत करने के लिए आपको शैतान बनना होगा।

विज्ञापन

क्वालिफायर में होगा सामना

मंगलवार शाम को चेपॉक में पहले प्लेऑफ में हार्दिक की जीटी का मुकाबला धोनी की सीएसके से होगा। क्वालिफायर एक को जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम पास एक मौका और बचेगा। उसे एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर-2 खेलना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola