WTC Final: डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारतीय टीम कई ग्रुपों में लंदन के लिए रवाना होगी। पहला ग्रुप मंगलवार की सुबह रवाना हो गया है। लगभग 20 सदस्यों का पहला समूह, जिसमें राहुल द्रविड़ सहित ज्यादातर सपोर्ट स्टाफ के सदस्य शामिल हैं मंगलवार तड़के रवाना हुए। 28 मई को आईपीएल के फाइनल के बाद 7 जून से शुरू हो रही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए पूरी टीम का जमावड़ा 30 मई तक होगा।
आईपीएल से बाहर हो चुकी टीम के खिलाड़ी लंदन निकले
आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके टीम के खिलाड़ी पहले बैच में गए हैं। अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी पहले बैच का हिस्सा हैं। विराट कोहली और आर अश्विन संभवत: 24 मई को रवाना होंगे।
उमेश यादव जिनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स भी आईपीएल से बाहर हो गई है, वे भी बाद में इंग्लैंड पहुंच सकते हैं। नेट गेंदबाज आकाश दीप (बंगाल का एक मध्यम तेज गेंदबाज) और पुलकित नारंग (दिल्ली का एक ऑफ स्पिनर) पहले बैच का हिस्सा हैं। अनिकेत चौधरी (राजस्थान के एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज) और पृथ्वी राज यारा (आंध्र के एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज) बाद में शामिल हो सकते हैं।
30 मई तक पहुंच जाएंगे सारे प्लेयर्स
बीसीसीआई का प्लान आईपीएल लीग चरण के तुरंत बाद पहले बैच को भेजने की थी जो रविवार को संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि उन्हें बाद की तारीख में जाने की अनुमति दी जाए। मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ’30 मई तक हर रोज प्रस्थान हो सकता है।’
जयदेव उनादकट जो कंधे की चोट के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे हैं, डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए फिट होने की उम्मीद है और वह 27 मई के बाद रवाना हो सकते हैं। तीन स्टैंडबाय में से मुकेश कुमार हिस्सा होंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines