WTC Final: आईपीएल के बाद भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलान है। ये मुकाबला लंदन के ओवर मैदान पर खेला जाएगा। सामने होगी ऑस्ट्रेलिया की टीम। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना हो गई है। बाकी के खिलाड़ी आईपीएल खत्म होने के बाद रवाना होंगे। बीसीसीआई ने WTC Final 2023 के लिए पहले ही भारतीय टीम का एलान कर दिया था। इस बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने दोनों टीमों को मिलाकर अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11 का एलान किया।
रोहित शर्मा बनाया कप्तान
शास्त्री ने टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया है। शास्त्री ने आईसीसी के हवाले से कहा, मैं रोहित को कप्तानी दूंगा क्योंकि वह पैट से कहीं ज्यादा अनुभवी हैं। रोहित लंबे समय से कप्तानी कर रहे हैं। अगर स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होते, तो शायद यह एक अलग कहानी होती, लेकिन चूंकि तुलना पैट कमिंस और रोहित शर्मा के बीच है, इसलिए रोहित बेस्ट होंगे। इसके अलावा रोहित ओपनिंग बैटिंग भी करते हैं।
अश्विन-पुजारा को नहीं दी जगह
शास्त्री ने जिस प्लेइंग-11 को चुना है टीम इंडिया से केवल 4 खिलाड़ियों को जगह दी है। 4 खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी का नाम शामिल है। पूर्व कोच ने स्पिनर के तौर पर आर अश्विन को नहीं, बल्कि नाथन लियोन को चुना है। इसके पीछे का कारण देते हुए शास्त्री ने कहा कि विदेश सरजमीं में अश्विन से ज्यादा नाथन का रिकॉर्ड बेमिसाल है। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों को मिश्रित प्लेइंग-11 से बाहर रखा। उन्होंने कहा- मिश्रित प्लेइंग-11 चुनना एक कठिन फैसला था।
तीसरे नंबर पर शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के लाबुशाने को रखा है। वहीं थौथे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी है। शास्त्री ने कहा कि कोहली ने काफी सालों में जो कारनामा कर दिखाया है, इसलिए नंबर 4 उनके लिए परफेक्ट है। स्मिथ मेरे लिए नंबर 5 की पसंद हैं।
रवि शास्त्री ने चुनी अपनी पसंदीदा भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, रवींद्र जडेजा, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, मोहम्मद शमी
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines