WTC Final: भारत पर अभी आईपीएल का खुमार चढ़ा है। आईपीएल के बाद अगले महीने भारत और ऑस्ट्रेलियन के बीच टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच से पहले विराट कोहली ने कंगारूओं को डरा दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को 100 रन की पारी खेली। उनके क्लासिक्ल पारी को देख ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग डर गए हैं।
और पढ़िए – ‘धोनी 100 फीसदी फिट नहीं हैं’ चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच ने बताया उनके घुटने का हाल
अगले महीने इंग्लैंड में खेला जाएगा WTC Final
विराट कोहली ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि वह आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाज बनने के लिए अपनी तकनीक में बदलाव नहीं करेंगे क्योंकि उनका डब्ल्यूटीसी फाइनल अगले महीने 7 जून से शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि विराट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार है। पोंटिंग ने कोहली से बातचीत का खुलासा किया।
अपने सर्वश्रेष्ठ में वापस आ गए हैं विराट
पोंटिंग ने कहा, ‘करीब एक महीने पहले विराट से मेरी मुलाकात हुई थी, जब हम बेंगलुरु में थे। मेरी उनसे उनकी बल्लेबाजी पर बात हुई। उसने मुझसे कहा कि वह वास्तव में ऐसा महसूस करता है कि वह लगभग अपने पूर्ण सर्वश्रेष्ठ में वापस आ गया है। पोंटिंग ने फिर कोहली के शतक की चर्चा करते हुए कहा, ”वह आईपीएल में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। मुझे यकीन है कि उनका विकेट ऐसा होगा जिसे हासिल करने के बारे में सभी ऑस्ट्रेलिया सोच रहे होंगे।”
और पढ़िए – PBKS vs RR: सैम कुरेन के सामने कंधे पर बल्ला रखकर भागे हेटमायर, जानिए वजह
लगातार बल्ले से निकल रहे हैं रन
दो साल के लंबे खराब दौर से गुजरने के बाद कोहली ने धीरे-धीरे पिछले साल एशिया कप से अपने टच में लौट आए हैं। कोहली ने पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर वापसी की। विराट ने फिर टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वनडे में भी उनके बल्ले से शतक निकला। शायद यह एक प्रमुख कारण है कि पोंटिंग डब्ल्यूटीसी फाइनल को भारत के शीर्ष क्रम और कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के तेज आक्रमण के बीच की लड़ाई मानते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines