WTC Final 2023: टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के ओवल में 7 से 11 जून के बीच खेला जाएगा। भारत अभी से इसकी तैयारी की प्लान बना रहा है। टीम मैनेजमैंट सभी तेज गेंदबाजों को ड्यूक बॉल भेजेगी। जिससे उनको तैयारी करने का मौका मिलेगा। कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज 2-1 से जीतने के बाद बताया कि हम अभी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन के फाइनल की तैयारी शुरू कर देंगे।
भारत में एसजी की गेंद का इस्तेमाल होता है। जबकि इंग्लैंड में ड्यूक की लाल गेंद से टेस्ट मैच खेला जाता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद, भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ जुड़ेंगे जो 31 मार्च से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। आईपीएल फाइनल के ठीक नौ दिन बाद 7 जून को डब्ल्यूटीसी फाइनल होगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: BCCI ने इंदौर की पिच पर लिया बड़ा फैसला, ICC को भेजा ये लैटर
हम गेंदबाजों को ड्यूक गेंदें भेजेंगे-रोहित शर्मा
रोहित शर्मा से पूरी तरह से अलग परिस्थितियों और प्रारूप के अनुकूल होने की चुनौती के बारे में पूछा गया। इसपर रोहित ने कहा “यह हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम अपने खिलाड़ियों के लगातार संपर्क में रहेंगे, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल का हिस्सा बनने जा रहे हैं और उनके वर्कलोड पर नजर रखेंगे। वास्तव में हम सभी तेज गेंदबाजों को भी कुछ ड्यूक गेंदें भेज रहे हैं, अगर उन्हें इससे गेंदबाजी करने का कुछ समय मिले।
प्रत्येक खिलाड़ी पर कड़ी नजर रहेगा
रोहित शर्मा के अनुसार, एक या दो खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य के पास इंग्लैंड में खेलने का अनुभव है और उनका मानना है कि कम समय में परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना कोई समस्या नहीं होगी। भारतीय टीम प्रबंधन डब्ल्यूटीसी टीम में जगह बनाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी पर कड़ी नजर रखेगा और उसी के अनुसार वे अपनी योजना तैयार करेंगे।
रोहित शर्मा ने कहा, “मैं तैयारी में विश्वास करता हूं और फाइनल से पहले यह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। 21 मई के आसपास ऐसी छह टीमें होंगी जो आईपीएल से बाहर हो सकती हैं। इसलिए, जो भी खिलाड़ी उपलब्ध हैं हम कोशिश करेंगे और यह देखने के लिए कुछ समय निकालेंगे कि क्या वे जल्द से जल्द यूके पहुंच सकते हैं और वहां कुछ समय प्राप्त कर सकते हैं। हम निगरानी करेंगे कि उसके बाद क्या होता है।”
वर्क लोड की होगी निगरानी
इस साल की शुरुआत में हुई अपनी समीक्षा बैठक में भारतीय बोर्ड ने 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, जिन्हें 50 ओवर के विश्व कप तक रोटेट किया जाएगा। आईसीसी टूर्नामेंटों की तैयारी में लगे बोर्ड ने यह भी फैसला किया है कि वह काम के बोझ की निगरानी के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर काम करेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
87 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
382 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
413 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
413 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines