नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ गाले में खेले गए दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने 246 रन की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। श्रीलंका अब 53.33 प्रतिशत अंकों के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला रोमांचक रही है, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। पाकिस्तान पहले टेस्ट में चार विकेट से जीत के साथ श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गया था। इसने अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भाग लेने की संभावना बढ़ा दी थी, जबकि श्रीलंका नंबर 6 पर खिसक गया था। अब सीन पलट गया है। श्रीलंका 53.33 के जीत प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि पाकिस्तान 51.85 के जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है।
दक्षिण अफ्रीका टॉप पर
दक्षिण अफ्रीका 71.43% के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया है, जिसके पास 70% अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास अगले महीने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड से भिड़ने पर अंतर को बड़ा करने का मौका है। श्रीलंका की 246 रनों की जीत के सूत्रधार बाएं हाथ के प्रभात जयसूर्या थे, जो इस महीने की शुरुआत में अपने पदार्पण के बाद से टेस्ट क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं।
सिर्फ छह टेस्ट पारियों में उन्होंने 29 विकेट चटका डाले हैं, जिसमें चार पांच विकेट और एक 10 विकेट का मैच शामिल है। स्पिनर ने पहली पारी में 80 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसमें उन्होंने तूफानी बल्लेबाज बाबर आजम को 16 और आगा सलमान को 62 रन पर आउट किया। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 32 ओवर में 117 रन देकर 5 विकेट चटका डाले।
पांचवें दिन बिखर गई टीम
मेजबान टीम ने धनंजय डी सिल्वा की 109 रन की शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान को 508 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। मेहमान टीम चौथे दिन के अंत में महज एक विकेट पर 89 रन बनाकर खेल रही थी, लेकिन इमाम-उल-हक पांचवें दिन जल्दी आउट हो गए।
इसके बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के बीच 78 रनों की शानदार साझेदारी हुई, लेकिन सात ओवर के अंदर ही लय मेजबान टीम ने वापसी कर पाकिस्तान की टीम को धराशायी कर दिया। ब्रेक के बाद पाकिस्तान के लिए हालात तेजी से बिगड़े। अकेले कप्तान बाबर आजम क्रीज पर डटे रहे, वे 81 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की पूरी पारी 261 रनों पर आउट हो गई। इस तरह श्रीलंका ने ये मैच 246 रनों से जीत लिया।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines