Wrestlers Protest: भारतीय पहलवानों ने नेशनल फेडरेशन (Wrestling Federation of India) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। देश के शीर्ष रेसलर सुबह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विनेश फोगाट ने कहा कि नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह और कोच यौन उत्पीड़न करते हैं। नेशनल कैम्प्स में पोस्टेड कुछ कोच तो वुमन रेसलर्स का सालों से यौन उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई महिला पहलवानों ने इसकी शिकायत भी की।
और पढ़िए – सिराज ने तोड़ दी न्यूजीलैंड की कमर, सेंटनर के बाद शिप्ले को मारा बोल्ड, देखें वीडियो
फोगाट ने कहा वे (संघ) हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। जंतर मंतर के पहलवानों का कहना है कि जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।
देश के शीर्ष पहलवान धरने पर बैठे हैं
भारतीय पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट का कहना है कि महिला पहलवान को कई तरह की परेशानी होती है, कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने महिला खिलाड़ियों का शोषण किया है। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे। बता दें जंतर-मंतर पर साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ी धरने पर बैठे रहे। करीब दो दर्जन पहलवान धरने पर बैठे।
और पढ़िए – एक्शन मोड में खेल मंत्रालय, पहलवानों के आरोपों पर WFI को 72 घंटे की मोहलत
अध्यक्ष ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया: विनेश फोगाट
बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारा विरोध WFI और जिस तरह वे पहलवानों के हितों को ध्यान में रखे बिना काम कर रहे हैं उसके खिलाफ है। इसका राजनीति से कुछ भी लेना-देना नहीं है। बजरंग पुनिया ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर अपशब्दों का प्रयोग कर गाली देने का आरोप लगाया है। फोगट ने तो कहा कि टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
इधर, WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने बचाव में कहा कि उनके पास आरोपों का कोई सबूत नहीं है। कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
90 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
223 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
326 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
348 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
385 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
397 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
416 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
416 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
423 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines