पहलवान बजरंग-विनेश को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री के खिलाफ याचिका खारिज

bajrang punia vinesh phogat

bajrang punia vinesh phogat

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने एशियाई खेलों के ट्रायल से दी गई छूट में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने फोगाट और पूनिया को एशियंस गेम्स में सीधी एंट्री के खिलाफ दायर की गई याचिका खारिज कर दी। अंडर -20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर -23 एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल ने ये याचिका दायर की थी। न्यायाधीश ने कहा- ”रिट याचिका खारिज की जाती है।”

विज्ञापन

अन्य पहलवानों ने जताया था विरोध 

फोगाट को 53 किग्रा और पूनिया को 65 किग्रा वर्ग में मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ की तदर्थ समिति ने एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश दिया गया, जबकि अन्य पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को चयन ट्रायल के जरिए भारतीय टीम में जगह बनानी होगी। पंघाल और कलकल ने छूट को चुनौती देते हुए 19 जुलाई को उच्च न्यायालय का रुख किया था। उन्होंने टूर्नामेंट के लिए निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग की।

विज्ञापन

निर्देश को रद्द करने की मांग 

वकील हृषिकेश बरुआ और अक्षय कुमार की ओर से दायर याचिका में मांग की गई थी कि दो श्रेणियों (पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा और महिलाओं की 53 किग्रा) के संबंध में आईओए तदर्थ समिति द्वारा जारी निर्देश को रद्द कर दिया जाए। साथ ही फोगाट और पूनिया को दी गई छूट को भी रद्द किया जाए। हालांकि हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ