WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात जायंट्स से हो रहा है। मैच मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। लौरा वोल्वार्ड्ट और जॉर्जिया वेयरहम की जगह सोफिया डंकले और अनाबेल सदरलैंड को मौका मिला। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुजरात जायंट्स ने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत की है। मुंबई के बाद यूपी ने करीबी मुकाबले में 3 विकेट से हराया। तीसरा मुकाबला टीम ने 11 रन से जीता, लेकिन दिल्ली के खिलाफ 10 विकेट से हार गए। बेथ मूनी इंजर्ड होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत ही गुजरात जायंट्स पर 143 रन की बड़ी जीत से की थी। इसके बाद टीम ने बेंगलुरु, दिल्ली और यूपी को भी हराया। टीम 4 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
दोनों टीमों की Playing XI
गुजरात जायंट्स: स्नेह राणा (कप्तान), सोफिया डंकली, हरलीन देओल, सब्बिनेनी मेघना, सुष्मा वर्मा (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, तनुजा कंवर, एनाबेल सदरलैंड, मानसी जोशी, एश्ले गार्डनर और किम गार्थ।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, हुमायरा काजी, धरा गुज्जर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines