नई दिल्ली: बांग्लादेश में वुमंस एशिया कप का आगाज हो गया है। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से तीसरे नंबर पर उतरीं बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने तूफानी पारी खेलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। जेमिमा ने 53 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का ठोक कुल 76 रन कूटे। उनकी तूफानी पारी ने क्रिकेट के गलियारों में वाहवाही लूट ली। जेमिमा ने अपनी शानदार और अलहदा अंदाज में खेली गई खूबसूरत कवर ड्राइव से कई चौके ठोके। उनकी कवर ड्राइव का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd T20: विराट कोहली बनेंगे टी20 के किंग, रोहित के ताज पर मंडराया खतरा
हरमनप्रीत कौर ने ठोके 33 रन
वहीं मैच की बात करें तो रोड्रिग्स के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में 33 रन बनाए। हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाई। ओपनर शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना महज 6 रन बनाकर आउट हो गईं। डायलन हेमलता ने 13 और रिचा घोष ने 9 रन बनाए।
अभी पढ़ें – Ind vs SA: कोविड-19 से उबरकर मोहम्मद शमी ने नेट पर दिखाया दम, क्या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? जानें
मलता ने चटकाए 3 विकेट
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 18.2 ओवर में महज 109 रन ही बना सकी और 41 रन से मुकाबला हार गई। डायलन हेमलता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं पूजा वस्त्राकर ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट निकाले। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 15 रन दिए और 2 विकेट चटकाए। राधा यादव को एक विकेट मिला। पहले मैच में जीत से गदगद टीम इंडिया 3 अक्टूबर को मलेशिया वुमन के खिलाफ मुकाबला करेगी। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस मुकाबले में किस तरह प्रदर्शन करती है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines