नई दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया ने रविवार को इतिहास रचा। उन्होंने बेलग्रेड में खेली जा रही विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उन्होंने प्यूर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को 11-9 से हराकर विश्व चैंपियनशिप में अपना चौथा पदक जीता। इसी के साथ पहलवान बजरंग पूनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय बन गए।
विश्व चैंपियनशिप में तीसरा कांस्य पदक
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन माइकल डायकोमिहालिस से हार गए थे। इसके बाद बजरंग ने रेपेचेज राउंड के माध्यम से कांस्य पदक प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। यह बजरंग का विश्व चैंपियनशिप में तीसरा कांस्य पदक है। भारतीय पहलवान ने इससे पहले 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में कांस्य पदक जीता था।
सिर्फ दो पदक किए हासिल
भारत ने मौजूदा विश्व चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम को मैदान में उतारा था, लेकिन सिर्फ दो पदक हासिल करते हुए खराब प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया जल्दी बाहर हो गए थे और पोडियम फिनिश हासिल करने में नाकाम रहे थे।
अभी पढ़ें – विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप में करेंगे ओपनिंग? रोहित शर्मा ने दिया सीधा जवाब
बजरंग के अलावा विनेश फोगाट ने महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में अपना दूसरा विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक जीता। विनेश ने स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन को 8-0 से हराकर यहां कांस्य पदक जीता था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines