PM Modi in World Cup Final 2023 Final Match, अहमदाबाद: अहमदाबाद में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के बहुप्रीक्षित फाइनल मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस मैच को देखने अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे। उधर, प्रतिद्वंद्वी देश ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री रिचर्ड मारलस ने भी अहमदाबाद पहुंचकर इस मैच का आनंद लिया।
IND Vs AUS, World Cup 2023 Final Live पर क्लिक करके देख सकते हैं मैच के पल-पल के अपडेट
बता दें कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। सभी 10 विकेट खोते हुए 50 ओवर की पारी में भारत की टीम ने 240 रन बनाए। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 241 रनों की जरूरत है। उधर, एक ओर इस मुकाबले में भारत की जीत को लेकर भविष्यवाणी भी हो चुकी हैं, वहीं देश के 140 करोड़ लोग आज टीवी स्क्रीन पर निगाहें जमाए बैठे हैं। देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और अरविन्द केजरीवाल ने भी मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ऑल द बेस्ट टीम इंडिया! 140 करोड़ भारतीय आपके लिए जयकार कर रहे हैं। आप चमकें, अच्छा खेलें और खेल की भावना को बनाए रखें। पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़ें: ‘विकेट गिरे हैं, हौंसला नहीं’; World Cup फाइनल पर BJP ने लिखी ऐसी पोस्ट, कांग्रेस का कमेंट- सहमत हैं
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines