विश्व कप 2023 के पहले मैच में बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ODI के 52 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
Edited By News24 हिंदी

world-cup-2023-eng-vs-nz-world-record-in-odi-cricket-first-time-double-digit-11-batsman
Edited By News24 हिंदी

world-cup-2023-eng-vs-nz-world-record-in-odi-cricket-first-time-double-digit-11-batsman
World Cup 2023, ENG vs NZ: वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कुल 4658 मुकाबले हो चुके थे लेकिन कभी भी एक खास कारनामा नहीं हुआ था। पर वनडे विश्व कप 2023 की गुरुवार 5 अक्टूबर से शुरुआत हुई। पहले मैच में ही वो कारनामा हो गया और 52 साल के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। 52 साल इसलिए क्योंकि पहला वनडे इंटरनेशनल मैच साल 1971 में खेला गया था। अब निश्चित ही आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इससे पहले वनडे क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था।
आपको बता दें कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने 50 ओवर खेले और 9 विकेट खोकर 282 रन बनाए। इस पारी में इंग्लिश टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे जो रूट जिन्होंने 77 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान जोस बटलर ने 43 रनों का योगदान दिया। इस पूरी पारी में ही कुछ ऐसा हुआ जिससे वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।
दरअसल वनडे क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं हुआ था कि एक पारी में सभी 11 खिलाड़ियों ने दहाई के आंकड़े में रन बनाए हों। पर इंग्लैंड की इस पारी में ऐसा कारनामा देखने को मिला। इस पारी में सभी अंग्रेज खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। इसका स्कोरकार्ड आप नीचे देख सकते हैं। वनडे क्रिकेट के 52 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ था, यह जानकर काफी हैरानी हो सकती है।

world-cup-2023-eng-vs-nz
इस पारी की बात करें तो इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं था। मिडल ऑर्डर में जो रूट ने 77 और जोस बटलर ने 43 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं और स्कोर को आगे बढ़ाया। अंत में आदिल रशीद और मार्क वुड की 10वें विकेट के लिए नाबाद 30 रनों की पारी से स्कोर 280 पार गया। इस तरह इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 283 रनों का लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के लिए 9 में से 5 विकेट स्पिनर्स मिचेल सेंटनर (2), रचिन रविंद्र (एक) और ग्लेन फिलिप्स (2) ने झटके। तीन विकेट लेकर पेसर मैट हेनरी टॉप पर रहे।
यह भी पढ़ें:-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: