Trent Boult: वर्ल्ड कप के पहले मैच में ट्रेंट बोल्ट का कमाल, टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में हुआ बदलाव
Edited By News24 हिंदी

Trent Boult ODI World Cup Wickets
Edited By News24 हिंदी

Trent Boult ODI World Cup Wickets
Trent Boult, ODI World Cup Wickets: न्यूजीलैंड के स्टार पेसर ट्रेंट बोल्ट को हमेशा से ही बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है। वर्ल्ड कप 2023 शुरू हुआ और पहले मैच से ही उन्होंने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दी हैं। इस खिलाड़ी ने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी एक खास बदलाव कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ बोल्ट को विकेट जरूर एक मिला लेकिन यह एक विकेट ही लिस्ट में बदलाव करने के लिए काफी था। बोल्ट ने इसी के साथ साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर की भी बराबरी कर ली है।
इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में बोल्ट ने 10 ओवर में 1 मेडन व 48 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए घातक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन का अहम विकेट भी झटका। यह एक विकेट लेकर उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड में अपने 40 विकेट भी पूरे कर लिए। इस लिस्ट में पहले वह 8वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। अब वह इस लिस्ट में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर आ गए हैं। अगर एक्टिव क्रिकेटर्स की बात करें तो बोल्ट मिचेल स्टार्क के बाद इस लिस्ट में दूसरे सबसे ज्याद विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।
वनडे वर्ल्ड कप में ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन की बात करें तो यह उनका तीसरा वर्ल्ड कप है। उन्होंने अपने 20वें मैच में 40 विकेट पूरे कर लिए हैं। उनकी इकॉनमी वर्ल्ड कप 2023 में 4.62 की रही है। उनका बेस्ट प्रदर्शन है 27 रन देकर 5 विकेट। वर्ल्ड कप में उनका औसत 22.45 का है। उनके नाम इस टूर्नामेंट में एक फाइव विकेट हॉल दर्ज है।
यह भी पढ़ें:-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: