नई दिल्ली: पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। विश्वनाथन आनंद को FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मौजूदा अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ड्वोरकोविच की टीम का हिस्सा थे। ड्वोरकोविच को उनके प्रतिद्वंद्वी एंड्री बैरीशपोलेट्स द्वारा 16 के मुकाबले 157 वोट मिले, जबकि अमान्य वोटों की संख्या 1 थी।
शतरंज ओलंपियाड के दौरान चुनाव
विश्व शतरंज निकाय के चुनाव FIDE कांग्रेस के दौरान हुए थे, जो चेन्नई में 44 वें शतरंज ओलंपियाड के साथ आयोजित किया जा रहा है। एक शानदार करियर के दौरान आनंद ने कई खिताब और सम्मान जीते। अब उन्होंने कोचिंग पर ध्यान केंद्रित किया है।
पहले ग्रैंडमास्टर
विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर खिताब जीतने के बाद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने और तब से शतरंज में वैश्विक स्तर पर देश का नेतृत्व किया है। उन्होंने 2017 में अंतिम विश्व रैपिड खिताब के साथ पांच विश्व खिताब भी जीते। वह ओलंपियाड के लिए खेलने वाली टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन भारतीय स्क्वाड का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
खेल के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा
उन्होंने एक प्रशासक के रूप में खेल के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा भी व्यक्त की है। चुनावों से पहले ड्वोरकोविच ने आनंद को अपनी टीम में रखने की बात कही थी। उन्होंने कहा, मुझे वास्तव में गर्व है कि आनंद उपाध्यक्ष पद की रेस में हैं। वह एक महान व्यक्ति और व्यक्तित्व हैं। वह लंबे समय से दोस्त रहे हैं। उनके व्यक्तित्व और योगदान को FIDE इतिहास और FIDE भविष्य के एक बड़े हिस्से के रूप में स्वीकार और मान्यता प्राप्त है। हमारे पास वास्तव में एक अच्छी टीम है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
367 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
416 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines