World Athletics Championships 2023: भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने स्वीडन के बुडापेस्ट में खेली जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली। इस चैंपियनशिप में भारत के पास इतिहास में एक भी गोल्ड मेडल नहीं है।
पिछले बार जीता था सिल्वर, अब नीरज दिला सकते हैं गोल्ड
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 27 अगस्त को होना है। जो भारतीय समय के अनुसार, रात 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा। इस फाइनल में सभी की नजर नीरज चोपड़ा पर होगी, जो टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ा चुके हैं। पिछली बार इस टूर्नामेंट में नीरज को सिल्वर से संतोष करना पड़ा था। इस बार उनकी नजर फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रचने पर होगी।
पेरिस ओलंपिक के लिए भी किया क्वालीफाई
नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के साथ ही एक तीर से दो निशाने साधे हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होना है। नीरज पेरिस में भी गोल्ड जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2023 Tickets: आज से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, इन आसान स्टेप्स से मिनटों में करें बुक
37 जैवलिन थ्रोअर्स ने लिया भाग
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के साथ दुनियाभर के 37 जैवलिन थ्रोअर्स ने भाग लिया है। नीजर ने फाइनल में 88.77 मीटर दूर भाला फेंका फेंककर इस सीजन का अपना बेस्ट प्रदर्शन दर्ज कराया। इससे पहले इसी सीजन में वह 88.67 मीटर दूर भाला फेंक चुके थे।
ग्रुप ए से सिर्फ नीरज ने किया क्वालीफाई
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को ग्रुप ए में रखा गया था। इस ग्रुप में मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और जूलियन पीटर्स भी शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में पाकिस्तान के अरशद नदीम और जैकब वाडलेच जैसे स्टार एथलीट को रखा गया है। फाइनल के लिए ऑटोमेटिक क्वालिफाइंग मार्क 83 मीटर है, जो नीरज ने आसानी से पार कर लिया। ग्रुप ए से नीजर के अलावा कोई दूसरा थ्रोअर ऑटोमेटिक क्वालिफाई नहीं कर पाया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines