World Archery Championships: ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है। स्वर्ण पदक फाइनल में तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने मैक्सिको की टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया।
सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को हराया
क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पहले दौर में बाई मिलने के बाद क्रमशः क्वार्टर-फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था। इससे पहले, भारत ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 11 पदक जीते थे।
मेंस और मिक्स्ड टीम को मिली हार
वहीं कंपाउंड पुरुष टीम में अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले और प्रथमेश जावकर नीदरलैंड की टीम से 230-235 से हारकर क्वार्टर-फाइनल से बाहर हो गए। मिक्स्ड कंपाउंड टीम स्पर्धा में ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम को क्वार्टर-फाइनल में USA के हाथों 154-153 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को व्यक्तिगत महिला कंपाउंड क्वार्टर-फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि ओजस देवतले पुरुष वर्ग के शीर्ष 8 में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines