हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Women's Asia Cup 2022: मलेशिया के खिलाफ जीत दर्ज करने उतरेगी भारतीय टीम, यहां देख सकेंगे लाइव

विज्ञापन
Women's Asia Cup 2022, IND-W vs MAL-W

IND-W vs MAL-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia cup 2022) में आज भारत और मलेशिया की टीम के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच की शुरूआत दोपहर 1 बजे से होगी और टॉस दोपहर 12: 30 बजे होगा। मैच बांग्लादेश के सिलहट मैदान में खेला जाना है।

मैच से पहले ही भारतीय टीम का पड़ला भारी है। एक तरफ जहां भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ मैदान में उतरेगी वहीं दूसरी तरफ मलेशिया की टीम पाकिस्तान के सामने मिली करारी हार के साथ मैदान में उतरेगी।

अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के वॉट्सएप ग्रुप से मिली सलेक्शन की खबर, घर में आया खुशी के आंसुओं का सैलाब

विज्ञापन

कहां और कैसे देखें मैच

भारत बनाम मलेशिया का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा और टॉस 12:30 बजे होगा।

Indian Women’s Squad: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (wk), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़ , राधा यादव, के.पी. नवगीर रिजर्व खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

विज्ञापन

Malaysia Women’s Squad: विनिफ्रेड दुरईसिंगम (कप्तान), वान जूलिया (wk), मास एलिसा, एल्सा हंटर, आइना हमीज़ा हाशिम, नूर अरियाना नात्स्या, साशा आज़मी, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, ऐसा एलीसा, जमाहिदया इंतान, नूर दानिया स्यूहादा।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: फाइनल में पाकिस्तान की करारी हार, इस खिलाड़ी पर फूट पड़ा पाकिस्तानियों का गुस्सा

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ उतरेगा भारत

बता दें कि एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दमदार बल्लेबाज़ी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और श्रीलंका को 41 रनों से मात दी थी। इस मैच में जेमिमा रोड्रिक्स ने 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ मलेशिया को पाकिस्तान के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola