Women Asia Cup 2022: थाइलैंड के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान ने जबरदस्त वापसी की है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 13 रनों से हरा दिया। ये मुकाबला बांग्लादेश के सिलहट में खेला गया, जिसमें पाक टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन निदा डार के बल्ले से आए। उन्होंने 37 बॉल पर 56 रन की पारी खेली। वहीं, टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट दीप्ति शर्मा ने झटके। पूजा वस्त्राकर को 2 सफलताएं मिलीं थीं।
20 ओवर भी नहीं खेल सकी टीम इंडिया
टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.4 ओवरों में 124 रन बनाकर आल आउट हो गई। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना, मेघना और कप्तान हरमनप्रीत कौर सभी ने निराश किया। वहीं पाकिस्तान के लिए नसहरा संधू ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। सादिया इकबाल ने 2 और निदा डार ने भी 2 विकेट झटके, 1-1 विकेट तबु हसन और आईमन अनवर को भी मिला।
पाकिस्तान की जीत की होरी बनीं निदा डार
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत की हीरो निदा डार बनीं। निदा ने पहले 56 रनों की पारी खेली। फिर गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने भारत के 2 अहम विकेट भी लिए। कुल 4 ओवर में उन्होंने 23 रन दिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।
अभी पढ़ें – Aus vs WI: वॉर्नर की कलाइयों का पॉवर, मारा तीर की तरह सीधा छक्का, देखें वीडियो
निदा डार का बयान
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद निदा डार ने कहा कि यह हमारे लिए धीमी शुरुआत थी। बिस्माह ने मुझसे कहा कि हमें साझेदारी करने की जरूरत है। यह बल्लेबाजों के लिए अच्छा विकेट था। मुझे अपने मजबूत क्षेत्रों में हिट करने की जरूरत थी। मैंने उनसे (बिस्माह) कहा कि तुम सिंगल और डबल्स में जाओ। अंतिम तीन-चार ओवरों में यह कम स्कोरिंग था। हमें उस पहलू पर काम करने की जरूरत है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines