हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Wimbledon: नोवाक जोकोविच का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

विज्ञापन
novak djokovic

नई दिल्ली: विम्बलडन में नोवाक जोकोविच ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह 350वां ग्रैंड स्लैम मैच जीतने वाले तीसरे ख‍िलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच से पहले रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स यह उपलब्ध‍ि हास‍िल कर चुके हैं। विम्बलडन में पुरुष वर्ग में सबसे ज्यादा 23 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच ने जॉर्डन थाम्पसन को 6-3, 7-6, 7-5 से हराया। नोवाक जोकोविच और इगा स्विटेक अपने मैच जीतकर अगले दौर में बढ़ गए हैं। वहीं दो साल पहले की उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा पहले दौर में क्वालिफायर से हार गईं।

‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के प्रदर्शनकारियों ने मचाया बवाल 

वहीं क्रिकेट की एशेज सीरीज के दूसरे मैच के बाद टेनिस प्रतियोगिता में भी ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया। प्रोटेस्टर्टस ने टेनिस कोर्ट पर पर नारंगी रंग के कागज के टुकड़े फेंककर मैच में बाधा पहुंचाई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नारंगी रंग के कागज सेंटर कोर्ट पर बिकने वाले सामान के डिब्बों में छिपाकर रखे थे। इसके साथ ही मैच में बारिश ने भी खलल डाला। इससे मैच का काफी समय बर्बाद हुआ।

क्या है जस्ट स्टॉप ऑयल?

इंग्लैंड में इन दिनों ‘ऑयल प्रोटेस्ट’ चल रहा है। ब्रिटेन में जस्ट स्टॉप ऑयल नाम के एक ग्रुप द्वारा सरकार की नई तेल, गैस और कोयला नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी विरोध प्रदर्शन के तहत एशेज और WTC Final से पहले पिच को खराब करने की संभावनाएं सामने सामने आई थीं। ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ पर्यावरण के लिए काम कर रहे समूहों का एक संगठन है, जिसने पिछले 18 महीनों में यूके में प्रीमियर लीग फुटबॉल मैचों, रग्बी यूनियन के प्रीमियरशिप के फाइनल और विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप सहित कई हाई-प्रोफाइल खेल आयोजनों को बाधित किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें