Wimbledon 2023: विम्बलडन का फाइनल फिर से शानदार हुआ। पांच सेट तक चला ये मैच रोमांच से भरा था। 20 साल के कार्लोस अल्कारेज ने रविवार देर रात विम्बलडन मेंस सिंगल्स फाइनल का खिताब जीता। उन्होंने 36 साल के नोवाक जोकोविच को 4 घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में कड़ी मशक्कत के बाद 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 4-6 से हराया। टेनिस जगत को नया सितारा मिला।
रैकेट तो तोड़ बैठे जोकोविच
मैच में कई यादगार पल देखने को मिले। पहला सेट गवाने के बाद कार्लोस अल्कारेज ने कमाल की वापसी की। लॉग रैली में अल्कारेज ने कुछ बेहतरीन फॉरहैंड शॉट्स खेले। सात बार के स्लैम विजेता जोकोविच ने चौथा सेट जीतने में कामयाबी हासिल की। लेकिन जब अल्कारेज ने एक लंबी रैली के बाद एक अंक हासिल किया, तो जोकोविच ने अपना आपा खो दिया और अपने रैकेट को नेट पोल पर दे मारा। रैकेट पूरी तरह से टूट गया। स्टेडियम में बैठे दर्शकों को ये पसंद नहीं और वे जोकोविच को चिढ़ाने लगे।
https://twitter.com/TedBuddy8/status/1680630544718258176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1680630544718258176%7Ctwgr%5E10bad12ad8f1f0e11cc9e75f55bc97a4f62fb696%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Findianexpress.com%2Farticle%2Fsports%2Ftennis%2Fwatch-novak-djokovic-smashes-his-racquet-on-net-pole-after-alcarazs-unlikeliest-point-8842496%2F
पांच सेट तक चला मैच
इससे पहले मैच के पहले सेट ने जोकोविच ने चैंपनियन की तरह शुरुआता की। पहला सेट एकतरफा जीता। इसके बाद दूसरे सेट में अल्कारेज ने वापसी की और दो लगातर सेट जीता। इसके बाद चौथे सेट में जोकोविच ने वापसी की। सर्बियाई खिलाड़ी ने इस सेट में दो ब्रेक पॉइंटस बचाए और सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। पांचवां सेट बेहद रोमांचक रहा। अल्कारेज ने पहले 2 पॉइंट्स की बढ़त बनाई, फिर जोकोविच ने वापसी की और पॉइंट जीता। 5-4 तक आ पहुंचा, यहां अल्कारेज को सर्विस मिली। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और सेट 6-4 से जीतकर खिताब जीत लिया।
स्पेनिश युवा अल्कारेज का यह पहला विम्बलडन खिताब है, वह चैम्पियनशिप में अपना 12वां मैच ही खेल रहे थे। टेनिस में यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम है, उन्होंने पिछले साल US ओपन जीता था।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines