WI vs IND: एक-एक का चुन-चुन कर किया शिकार, इंडियन स्पिनर्स ने वेस्टइंडीज के 10 बल्लेबाजों को समेटा, देखें वीडियो

team

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर 4-1 से अपने नाम किया। आखिरी मैच में भारत के स्पिनर्स ने इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाजों को समेट दिया। अपनी फिरकी से रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दस के दस विकेट लिए।

स्पिनर्स दिखाया दस का दम

पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम 15.4 ओवरों में ही 100 रन पर ढेर हो गई। वेस्ट इंडीज की इस पतली हालत की बड़ी वजह भारतीय स्पिन की तिकड़ी बनी। टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी इनिंग में सभी 10 विकेट स्पिनर्स ने लिए हों।

बिश्नोई ने 4, कुलदीप-अक्षर ने लिए 3-3 विकेट

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को उखाड़ने में मेन भूमिका रवि बिश्नोई का रहा। बिश्नोई ने 10 ओवरों में 4 कैरेबियाई बल्लेबाजों को पेवलियन भेजा। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। कुलदीप ने 12 देकर तीन विकेट झटके। वहीं, अक्षर ने 15 रन देकर 3 विकेट लिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ