नई दिल्ली: टीम इंडिया ने वनडे में वेस्टइंडीजा को क्लीन स्वीप कर दिया। तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 3-0 से कब्जा जमाया। मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। धवन, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए नियमित कप्तान के रूप में भारत का कप्तान बनाया गया। रोहित शर्मा को आराम दिए जाने के बाद केएल राहुल कोरोना संक्रमित हो गए। ऐसे में शिखर धवन को कप्तान बनाया गया।
पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में तीसरे वनडे में भारत की 119 रन की जीत के बाद, भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने के लिए ड्रेसिंग रूम में एकत्र हुए। रोहुल द्रविड़ ने वहां स्पीच दी। द्रविड़ ने कहा कि जिस तरह मुश्किल परिस्थितियों में भारतीय टीम ने प्रदर्शन किया, उससे इस टीम का जज्बा समझ आता है। द्रविड़ ने कहा कि इस दौरे पर हम यंग टीम के तौर पर आए थे। द्रविड़ ने शिखर धवन की तारीफ की।
https://twitter.com/BCCI/status/1552524727721558021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1552524727721558021%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2F
द्रविड़ के भाषण के बाद कैमरे धवन की ओर खिंचे चले गए जो दीपक हुड्डा के पास बैठे थे। सलामी बल्लेबाज ने अपने भाषण की शुरुआत टीम के साथियों को बधाई और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देकर की। “मैं उन सभी सहयोगी स्टाफ और टीम के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी मदद की है। बल्लेबाजी इकाई के साथ-साथ गेंदबाजी इकाई भी अच्छा है।
लेकिन धवन ने जिस तरह से वीडियो को खत्म किया वह बेहद शानदार था। धवन ने रोहित शर्मा सहित सभी से अनुरोध किया कि सब एक साथ आओ। धवन ने कहा कि करीब आओ और चिल्लाओ ‘हम कौन हैं? चैंपियंस ‘एक साथ।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines