WI vs IND: डोमिनिका में 'अश्विन अन्ना' का जलवा, 700 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय गेंदबाज

WI vs IND

WI vs IND: डोमिनिका में भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। अश्विन 700 से अधिक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने अपने 24.3 ओवरों के स्पैल में सिर्फ 60 रन दिये और 5 विकेट अपने नाम किये। उन्होंने टेस्ट करियर में 33वीं बार 5 विकेट लिए जिसके चलते विंडीज टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

अश्विन ने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा

एक पारी में सबसे ज्यादा 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों में अश्विन ने जेम्स एंडरसन को पीछे छोड़ा। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में छठे छठे नंबर पहुंच गए। उनके 93 टेस्ट की 33 पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने इंग्लैंड के तेद गेंदबाज जेम्स एंडरसन (32) को पीछे छोड़ा। सबसे ज्यादा बार पारी में 5+ विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 67 बार यह कारनामा किया है।

700 से ज्याद इंटरनेशनल विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय गेंदबाज

डॉमिनिका में भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन दिग्गज ऑफ स्पिनर अश्विन का जलवा देखने को मिला। रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 5 विकेट लिए। उनके नाम 702 इंटरनेशनल विकेट हो गए। तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन 16वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन (699 विकेट) को पीछे छोड़ा। अश्विन 700+ विकेट लेने वाले तीसरे ही भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले (956 विकेट) और हरभजन सिंह (711 विकेट) ही ऐसा कर सके।

सबसे ज्यादा बार बोल्ड करने वाले भारतीय गेंदबाज

रविचंद्रन अश्विन टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार बोल्ड करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने 95 बार बल्लेबाजों को बोल्ड किया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले ने बोल्ड कर 94 विकेट लिए थे। इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन टॉप पर हैं। उन्होंने इस तरह 167 विकेट लिए थे। इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन 132 बोल्ड के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न 116 विकेटों के साथ तीसरे स्थान पर दर्ज हैं।

95 – रविचंद्रन अश्विन
94 – अनिल कुंबले
88- कपिल देव
66 – मोहम्मद शमी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ