हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गेंदबाजी में कब वापसी करेंगे शाहीन अफरीदी? जानिए

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अपने रिहैबिलिटेशन के लिए यूके में हैं। जानकारी के अनुसार, वह अगले हफ्ते गेंदबाजी शुरू करेंगे। शाहीन को अगस्त में गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर (एनएचपीसी) के गेंदबाजी कोच उमर रशीद अगले हफ्ते इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, जहां पेसर के रिहैबिलिटेशन और गेंदबाजी अभ्यास की निगरानी की जाएगी। दुबई से लौटने के बाद रशीद ने इंग्लैंड के वीजा के लिए आवेदन किया था। उन्हें अगले सप्ताह वीजा मिलने की संभावना है।

अगले हफ्ते तक होंगे फिट
पाकिस्तान की एक वेबसाइट से सूत्रों ने कहा कि शाहीन ने दौड़ना शुरू कर दिया है और अगले हफ्ते गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे। रशीद तेज गेंदबाज के अभ्यास की तैयारी करेंगे। कोच के शाहीन के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने की भी उम्मीद है और टी20 विश्व कप 2022 के लिए खेल स्टाफ में शामिल होने की संभावना है। यह स्टार गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज नहीं खेलेगा, हालांकि वह टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola