आखिर कौन चलाता है Wikipedia, जिस पर अर्शदीप को लेकर मचा है बवाल, यहां जानिए A to Z

What is Wikipedia Arshdeep Singh Wikipedia khalistani

What is Wikipedia Arshdeep Singh Wikipedia khalistani

विज्ञापन

What is Wikipedia: एशिया कप में बीते रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार मिली। मैच के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जमकर ट्रोल किया गया, इसकी वजह उनके हाथ से एक सरल कैच छूट गया था। ये कैच उस वक्त छूटा जब मैच नाजुक मोड़ पर था।

अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था, जिसके बाद आसिफ ने 8 गेंदों में 16 रन बनाते हुए पाकिस्तान को मैच जिता दिया। इस मैच के बाद विकिपीडिया अचानक चर्चा में आ गया है, क्योंकि विकिपीडिया में अर्शदीप सिंह के पेज कुछ ऐसा लिखा गया, जिससे बवाल मच गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/unapologeticAnk/status/1566700384009064448?s=20&t=Of_DmFrVDPj7i4ly0vGa_g

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुरी कस्बे से किसी शख्स ने इसमें बदलाव किया था। जिसने अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में भारत की बजाय खालिस्तान लिख दिया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर उनके परिचय के साथ इंडिया की बजाय खालिस्तान लिख दिया गया था। इस मामले में भारत सरकार एक्टिव हुई है। आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

इस खबर में हम आपके लिए विकिपीडिया के बारे में विस्तार से बताते हैं…

क्या है विकिपीडिया?

विकिपीडिया अमेरिकी नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन विकिमीडिया की एक शाखा है। ये शाखा दुनिया भर में तमाम विषयों पर जानकारी देने के लिए चर्चित है। यह सूचना का ऐसा ओपन सोर्स है, जिसमें कोई भी जानकारी शेयर कर सकता है। समय-समय पर इससे संबंधित पेज को अपडेट भी किया जा सकता है।

विकिपीडिया की स्थापना किसने की थी?

जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने 15 जनवरी, 2001 को विकिपीडिया की स्थापना की थी। इस पेज की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि यहां बड़ी संख्या में लोगों को जानकारी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

कोई भी एडिट कर सकता है विकिपीडिया पेज

विकिपीडिया को इस तरीक से डिजाइन किया गया है कि इस पेज पर मौजूद किसी भी पेज की जानकारी को एडिट किया जा सकता है। इसे कोई भी शख्स एडिट कर सकता है। विकिपीडिया के इसी फीचर के कारण इसे कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। यही वजह है कि विकिपीडिया को भरोसेमंद सोर्स के रूप में नहीं देखा जाता है।

विज्ञापन

हर महीने करीब 2 अरब यूजर करते हैं विजिट

जानकारी के अनुसार, जब विकिपीडिया को लॉन्च किया गया था, तब ये सिर्फ अंग्रेजी भाषा में था, लेकिन साल 2003 में विकिपीडिया को हिंदी भाषा में लांच किया गया। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में विकिपीडिया पेज पर 5.5 करोड़ से भी ज्यादा आर्टिकल उपलब्ध हैं और हर महीने करीब 2 अरब इस पेज पर विजिट करते हैं।

विकिपीडिया में पहले नहीं थी एडिट करने की सुविधा

विकिपीडिया की शुरुआत करने से पहले जिमी वेल्स और लैरी सैंगर ने न्यूपीडिया नाम से इन्साइक्लोपीडिया शुरू किया था। जिसमें सिर्फ विशेषज्ञ आर्टिकल लिखा करते थे। खास बात ये थी कि इन आर्टिकल को रिव्यु करने के बाद ही इन्हें पब्लिश किया जाता था। जब विकिपीडिया का उदय हुआ तब उसमें एडिट करने का विकल्प उपलब्ध नहीं था, लेकिन कुछ महीनों बाद यह सुविधा शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ