दीपक दुबे, नई दिल्ली: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया। आईओए के सीईओ कल्याण चौबे ने न्यायमूर्ति मित्तल कुमार को उनकी नियुक्ति के बारे में बताया और भूमिका के लिए उनकी स्वीकृति मांगी।
पत्र लिखकर मांगी स्वीकृति
चौबे ने पत्र में लिखा- IOA को WFI की कार्यकारी समिति के चुनाव कराने के लिए आगे कदम उठाना है और हम आपको WFI के चुनाव कराने के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त करके प्रसन्न हैं। आप चुनाव कराने में सहायता के लिए एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को नियुक्त करने पर विचार करेंगे। 4 जुलाई को बुलाई गई डब्ल्यूएफआई की एसजीएम में चुनाव कराने की आवश्यकता है और चुनाव के कार्यक्रम को उसी के अनुसार तैयार करने की आवश्यकता होगी। हम आपकी स्वीकृति की पुष्टि और 4 जुलाई को डब्ल्यूएफआई के चुनावों के सुचारू संचालन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
27 अप्रैल को तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित की थी
सूत्रों ने कहा कि न्यायमूर्ति मित्तल कुमार स्वयं एसजीएम और चुनावों की तारीख पर फैसला कर सकते हैं। यह उन पर निर्भर करता है कि वह चार जुलाई को चुनाव कराएं या इसके कुछ दिन बाद। आईओए ने खेल मंत्रालय के निर्देश पर संघ के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए 27 अप्रैल को तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित की थी। इसके साथ दो सदस्यों के नाम की घोषणा की थी। बता दें कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने पूर्व WFI चीफ बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न समेत कई आरोप लगाए थे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
78 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
404 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
404 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines