हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेस्टइंडीज के धाकड़ क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 38 गेंदों में ठोक दिया था शतक

विज्ञापन

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर डिएंड्रो डॉटिन ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखकर ये जानकारी दी है। डॉटिन को महिला क्रिकेट का क्रिस गेल कहा जाता है। उनके नाम 38 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने ये शतक ठोका था।

डॉटिन फिलहाल वह बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में बारबाडोस टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम बुधवार को भारत के खिलाफ अपना आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी। जून 2008 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली डॉटिन ने विंडीज टीम के लिए 126 टी20 और 143 वनडे मैचों में हिस्सा लिया।

 

और पढ़िए – CWG 2022 Day 5, Schedule: आज बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और तैराकी में मिल सकता है गोल्ड, जानें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

 

 

अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए डॉटिन ने लिखा कि मेरे क्रिकेट करियर के दौरान कई बाधाएं आईं और मैंने उन सबसे निजात पाया है। मौजूदा टीम का माहौल ऐसा नहीं है कि मैं खेल के प्रति अपने जुनून को लेकर आगे बढ़ सकूं। मुझे दुःख है लेकिन कोई पछतावा नहीं कि मैं इस टीम के कल्चर और माहौल के साथ खुद को ढाल पा रही हूं।

उन्होंने आगे लिखा मैं अब तक मिले मौके के लिए आभारी हूं। मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझ कर लिया है। मैंने 14 सालों के दौरान कड़ी मेहनत की और इससे मैं शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर और मजबूत हुई।

विज्ञापन

डिएंड्रा डॉटिन ने वनडे में 30.54 की औसत से 3727 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 22 अर्धशतक शामिल रहे। जबकि टी20 इंटरनेशनल में डॉटिन के नाम पर 25.93 के एवरेज से 2697 रन दर्ज हैं। उन्होंने टी20 में दो शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं।

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola