IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना जरुरी है। पहला मैच हारने के बाद हार्दिक की टीम दूसरा मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। अगर टीम इंडिया दूसरा मैच हार जाती है तो एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। ये रिकॉर्ड होगा वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में बतौर एशियाई टीम सबसे ज्यादा मैच हारने का।
हर हाल में जीतना चाहेगी टीम इंडिया
भारत अभी बेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में हारने वाली एशियाई टीमों में दूसरे स्थान पर है। लेकिन एक हार से भारत संयुक्त रूप से बांग्लादेश के साथ टॉप पर आ जाएगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक टी20 मुकाबले अभी तक बांग्लादेश ने हारे हैं। विंडीज ने इस टीम को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अभी तक 9 बार शिकस्त दी है, वहीं भारत को उन्होंने 8 मुकाबले हराए हैं।
पहले मैच में नहीं चले बल्लेबाज
भारत 5 मैच की टी20 सीरीज में पहला मैच हार गई है। टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ी हुई है। आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप के मद्देनजर कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह टी20 सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी टीम को हर हाल में जीत दिलाना चाहेंगे। पहले मुकबाले में बल्लेबाजों ने निराश किया था। टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाने में नाकामयाब रही और टीम को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज : रोवमन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स/शाई होप, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।
भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार/आवेश खान और अर्शदीप सिंह।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines