हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 'अरे हाथ तो छोड़...'पाकिस्तानी फैंस के साथ रोहित शर्मा ने किया मजाक

विज्ञापन

नई दिल्ली: रविवार को एशिया कप में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी और प्लेइंग इलेवन के सलेक्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को रोहित औक राहुल ने तुफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 28-28 रनों की पारी खेली। इसके बाद विराट कोहली ने कमान संभाली और 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली और भारत को 181 के स्कोर तक ले गए।

यह टूर्नामेंट में भारत की पहली हार थी। पिछले बार जब दोनों टीमें भिड़ी तो भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। अब पाकिस्तान ने बदला लिया और रविवार को खेले गए मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। हार के बावजूद, रोहित और उप-कप्तान राहुल को टीम बस में चढ़ने से पहले ऑटोग्राफ देते और प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते हुए देखा गया।

अभी पढ़ें – विराट कोहली में दूसरे खिलाड़ियों से क्या है अलग? गौतम गंभीर बताई ये बारीक बात

विज्ञापन

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी प्रशंसकों के अनुरोधों को स्वीकार किया और कुछ ऑटोग्राफ पर हस्ताक्षर किए। इस बीच, रोहित ने प्रशंसक के साथ एक मजेदार पल बिताया। रोहित जब फैंस से मिल रहे थे तो एक ने उनका हाथ पकड़ लिया, इसपर रोहित ने कहा, “अरे हाथ तो छोड़ो।”

खेल के बाद, रोहित ने भारत के आक्रामक रवैये का समर्थन किया और कहा कि वह चाहते हैं कि टीम उसी तरह आगे बढ़े। उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाने के लिए कोहली की तारीफ भी की। रोहित ने कहा, “मुझे लगता है कि कोहली का फॉर्म शानदार है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola