IPL 2023: गुजरात टाइटंस से हारकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल से बाहर हो गई है। अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी 6 विकेट से हार गई। इस हार के साथ टीम का इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया। विराट कोहली की शतकीय पारी बेकार गई। मैच में हार जीत लगी रहती है एक टीम जीतती है तो दूसरी हारती है। लेकिन नवीन-उल-हक ने सारी हदें पार कर दी हैं। RCB के IPL 2023 से बाहर होने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिससे फिर से बवाल बढ़ सकता है।
और पढ़िए – IPL 2023 Play Offs: प्लेऑफ में इन चार टीमों के बीच होगा घमासान, देखें पूरा शेड्यूल
नवीन-उल-हक ने की हदें पार
नवीन-उल-हक ने RCB के आईपीएल से बाहर होने का मजाक उड़ाया है। LSG के नवीन-उल-हक और विराट कोहली के बीच तनातनी का दौर 1 मई को खेले मुकाबले से शुरू हुआ था। 20 दिन बाद 21 मई के मुकाबले में ये दोनों खिलाड़ी आमने सामने नहीं थे। फिर भी नवीन ने RCB को टारगेट किया, क्योंकि इस टीम के प्लेऑफ से बाहर होते ही उन्हें वो मौका मिल गया।
RCB का उड़ाया मजाक
नवीन-उल-हक ने आरसीबी की हार का मजाक बनाया। उन्होंने मैच के बाद एक इंस्टा स्टोरी शेयर की जिसमें एक आदमी जोर-जोर से हंस रहा है। उसके ठहाके को लोगों ने झट से RCB की हार से कनेक्ट कर दिया जो कि लाजमी भी है।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange cap: ऑरेंज कैप के लिए फाफ-यशस्वी के बीच जंग, देखें रेस में कौन-कौन है शामिल
विराट के फैंस ये कयास लगा रहे थे कि बेंगलुरु गुजरात को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी। ऐसे में एलिमिनेटर में एक बार फिर से आरसीबी का सामना लखनऊ से होगा। फैंस को विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर और नवीन उल हक देखने को मिलता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
88 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
221 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
324 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
347 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
383 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
395 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
414 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
414 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
421 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines