नई दिल्ली: विराट कोहली फॉर्म में लौट आएं हैं। लंबे इंतजार के बाद शतक का सूखा खत्म कर दिया है। एशिया कप में कोहली ने 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। लगभग तीन के बाद विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला है। विराट कोहली फरीद मलिक की गेंद को डीप-मिडविकेट के ऊपर से छह रनों के लिए भेजकर शतक पूरा किया। कोहली ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 6 छक्के लगाए हैं। कोहली के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला शतक है। विराट कोहली ने 61 गेंद पर नाबाद 122 रन की पारी खेली।
अभी पढ़ें – IND vs AFG: आखिरी मुकाबले में जीतना चाहेगा भारत, इन 2 खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं रोहित शर्मा
विराट के चेहरे पर लौटी मुस्कान
शतक लगाने के बाद विराट कोहली अपने अंदाज में जश्न मनाया। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। शतक पूरा होते ही उन्होंने गले में पहने रिंग को चूमा और साथी खिलाड़ियों की तरफ बल्ला उठाया। दरअसल इंतजार लंबा और लंबा ही होता जा रहा था, लेकिन 8 सितंबर 2022 को उन्होंने शतक जड़ दिया। विराट का पिछला शतक नबंवर 2019 में आया था।
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं कुछ महीने में 34 साल का होने जा रहा हूं। टीम का माहौल खुला है और टीम मददगार रही है। मुझे पता है कि बहुत सारी बातें बाहर चल रही थीं। मुझे यहां खड़े देखते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को बलिदान कर रखा है। वो अनुष्का है। यह शतक उनके लिए और हमारी बेटी वामिका के लिए है।
https://twitter.com/primeKohli/status/1567897232200077312?t=YhtoG8dO-7MOEB-3TOU8cw&s=08
कोहली अब पोंटिंग की बराबरी
कोहली का अब अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या 71 हो गई है। उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। विराट कोहली से आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक हैं। विराट कोहली अब भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट स्कोर बनाने वाले प्लेयर हो गए हैं। इस मामले उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। विराट ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, रोहित का टी20 में बेस्ट स्कोर 118 है, जो उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।
अभी पढ़ें – एक और इतिहास रचने से सिर्फ 1 कदम दूर नीरज चोपड़ा, Diamond League Final में करेंगे कमाल?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
100 सचिन तेंदुलकर (782 पारी)
71 विराट कोहली (522 पारी)
71 रिकी पोंटिंग (668 पारी)
63 कुमार संगकारा (666 पारी)
62 जैक कैलिस (617 पारी)
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines