विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किए 14 साल बीत गए। साल 2008 में आज के ही दिन विराट ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में विराट कोहली को नीली जर्सी मिली थी। अपने पहले मैच में विराट 12 रन ही बना पाए थे। लेकिन विराट ने इसके बाद क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया।
विराट ने शेयर की पोेस्ट
अपने 14 साल के करियर में विराट कोहली ने 23,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। 70 शतक ठोके हैं। कोहली ने गुरुवार अपने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की, जिसमें उनके शानदार करियर के कुछ सबसे प्रतिष्ठित क्षण थे। वीडियो में फैन्स 2011 विश्व कप में जीत के बाद कोहली को सचिन तेंदुलकर के साथ जश्न मनाते हुए भी देख सकते हैं।
बल्ले नहीं निकल रहे रन
विराट कोहली के लिए पिछले 2 साल अच्छे नहीं रहे। वो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विराट के बल्ले से आखिरी शतक 2019 में आया था। तब उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 136 रनों की पारी खेली थी। उसके बाद 68 मैचों में विराट कोहली ने 2554 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।
एशिया कप में विराट कोहली टीम में लौटे हैं। विराट ने आराम लिया था। अब वो तरोताजा होकर लौट रहे हैं। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। 28 अगस्त को भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा। एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेने जा रही हैं। श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines