Sports Ministry Suspends Sanjay Singh and Newly Elected Body of Wrestling Federation: हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ था। जिसका परिणाम 19 दिसंबर को आया। यहां संजय सिंह बाजी मारने में कामयाब रहे। जिसके बाद उन्हें डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, पहलवानों को यह फैसला रास नहीं आया और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
साक्षी मलिक जैसे कुछ बड़े पहलवानों ने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए हुए रोष भी प्रकट किया था। मलिक ने तो रेसलिंग तक छोड़ने की धमकी दे दी थी। इसके अलावा कुछ पहलवानों ने अपने मेडल लौटाने की बाात कही थी।
यह भी पढ़ें- WFI अध्यक्ष पर खेल मंत्रालय का बड़ा एक्शन, संजय सिंह समेत पूरी नई बॉडी को किया सस्पेंड
साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘मैंने कुश्ती छोड़ दी है पर कल रात से परेशान हूं। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नई कुश्ती फेडरेशन ने नंदनी नगर गोंडा में करवाने का फैसला लिया है। गोंडा बृजभूषण का इलाका है। अब आप सोचिए कि…’
साक्षी मलिक के पोस्ट पर बजरंग पूनिया ने भी अपना विचार रखा है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘खेल का मैनेजमेंट करने वाली कुश्ती फेडरेशन ने 24 घंटे के अंदर ही यह दिखा दिया है कि उन्होंने किसलिए फेडरेशन पर दबदबा बनाया है।’
सरकार के बड़े फैसले के बाद अब देश के पहलवान खुश हैं। देश की महिला पहलवान विनेश फौगाट का कहना है कि यह फैसला खिलाड़ियों के लिए अच्छा है। किसी सही व्यक्ति को फेडरेशन का अध्यक्ष बनना चाहिए। किसी महिला को कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर आसीन होना चाहिए, जिससे हम सबको शांति मिलेगी।’
बजरंग पूनिया भी सरकार के फैसले से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है सरकार द्वारा लिया गया निर्णय बिल्कुल सही है। देश की बहन-बेटियों के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले लोगों का फेडरेशन से सफाया होना चाहिए।’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
111 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
406 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
437 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines