नई दिल्ली: 28 अगस्त के दिन का इंतजार भारत और पाकिस्तान के लोग बेसब्री से कर रहे हैं। एशिया कप में दोनों देश लगभग एक साल के बाद आमने-सामने होंगे। सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकीं हैं। लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से कहर मचा सकते हैं। विराट के लिए पाकिस्तान के फैंस और खिलाड़ी भी दुआ कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – IND vs PAK से पहले विराट को याद आए धोनी, ‘7+18’ की जोड़ी को बताया सबसे स्पेशल
शाहीन से मिले विराट
यूएई में विराट कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मुलाकात की। फोटो वायरल हुआ और सबने तारीफ की। अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी से भी विराट कोहली मिले। विराट ने शाहीन से उनकी चोट के बारे में बात की। शाहीन विराट को अपनी चोट के बारे में बताया और फिर कहा कि आपके लिए दुआ कर रहे हैं।
चोट के चलते एशिया कप से बाहर हुए शाहीन आफरीदी
शाहीन आफरीदी ने कहा कि आपका फॉर्म वापस आ जाए। देखना चाहते हैं आपको।’ इस पर कोहली मुस्कुराते हैं और उन्हें थैंक्यू बोलकर चल देते हैं। शाहीन आफरीदी एशिया कप से बाहर हो गए हैं। चोट के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। शाहीन आफरीदी मौजूदा वक्त में पाकिस्तान के सबसे प्राइम बॉलर हैं, उनका बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: कौन है ये शख्स जिसने कोहली, राहुल और पंत संग खिंचाई फोटो, क्या पहचान पाए आप?
कोहली का आएगा कहर
कोहली लंबे ब्रेक के बाद टीम में लौटे हैं। । उन्होंने पिछला मैच इसी साल 17 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे खेला था। उस मैच में उन्होंने 17 रन ही बनाए थे। कोहली का बल्ला हाल में नहीं चला है। पिछले 6 इनिंग्स में उनके बल्ले से मात्र 76 रन निकले हैं। लेकिन कोच और कप्तान ने विराट पर भरोसा दिखाया है। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। ऐसे में 28 को खेले जाने मैच में उनसे एक लंबी पारी की उम्मीद की जा रही है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines