Video: लाइव मैच में महिला फुटबॉलर ने उतार दी जर्सी, आखिरी लम्हे में गोल दाग इंग्लैंड को बनाया चैंपियन

eng (1)
विज्ञापन

नई दिल्ली: यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड की महिला टीम ने जर्मनी को हरा दिया। अतिरिक्त समय में किए गए विजयी गोल के बदौलत इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने पहली बार यह खिताब जीता। इंग्लैंड ने 2-1 से ये मैच जीता और इस जीत की स्क्रिप्ट क्लॉय कैली ने लिखी। क्लॉय कैली ने मैच के 110वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को खिताब दिलाया।

गोल दागने के बाद क्लॉय कैली ने अपनी जर्सी उतार कर जश्न मनाया। उन्होंने जोश में अपनी टीशर्ट उतारी और दौड़ते हुए उसे लहराया। कैली ने कॉर्नर से आए पास को गोल में तब्दील किया। गोल करने के बाद वे रेफरी को देखती हैं और रेफरी के कंफरमेशन के बाद जर्शी उतार कर अपने टीम स्कॉर्ड की ओर दौड़ पड़ी। जश्न का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisment

 

 

विज्ञापन

क्लॉय कैली का ये पहला इंटरनेशल गोल है। अपने पहले गोल से ही उन्होंने टीम को यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब दिला दिया। मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाली क्लॉय कैली पहले इंग्लैंड टीम में जगह बनाने में नाकाम रही थीं, वे गंभीर चोट से जूझ रहीं थीं।

विज्ञापन

अपने ऐतिहासिक गोल के बाद कैली काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इस लम्हें को यादगार बताया। कैली ने कहा कि ये सब मेरे लिए एक सपने की तरह है। मैं अपने फैंस का शुक्रिया करती हूं।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ