US Open: यूएस ओपन 2023 के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। खास बात यह है कि कोको गॉफ अभी महज 19 साल की हैं। लेकिन उन्होंने अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया है। कोको बचपन से ही यूएस ओपन देखने जाती थी, तभी उन्होंने यह खिताब जीतने का सपना देखा था, जो अब पूरा हो गया है।
जीत में मिली 25 करोड़ की राशि
मैच में कोको गॉफ की शुरुआत खराब रही थी, लेकिन उन्होंने आर्यना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से हराकर मैच में न सिर्फ शानदार वापसी की बल्कि जीत भी हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही उन्हें ईनाम में 25 करोड़ रुपए मिले हैं। जीत के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को गले लगा लिया। कोको गॉफ ने बताया कि उनके यहां तक के सफर में उनके परिवार के लोगों ने उनका बहुत साथ दिया था।
विलियम्स बहनें हैं आदर्श
2004 में जन्मी कोको को बचपन से ही टेनिस खेलना पसंद था। खास बात यह कि अमेरिका की विलियम्स बहनें सेरेना और वीनस टेनिस में उनकी आदर्श रही हैं। वह इन दोनों बहनों का हर मैच देखने के लिए आती थी। जबकि 6 साल की उम्र में ही उन्होंने टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। खास बात यह है कि भी है कि कोको गॉफ सेरेना विलियम्स के बाद प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट जीतने वाली अमेरिका की पहली किशोरी बन गई हैं। उनकी जीत के बाद अमेरिका में लगातार उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
जीत के बाद यूएस ओपन की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें कोको गॉफ का बचपन का टेनिस खेलने वाला वीडियो दिखाया गया है, इसके बाद इसी वीडियो में उनका यूएस ओपन में खेला गया विनिंग शॉट भी दिखाया गया है। इस जीत के बाद कोको गॉफ बेहद उत्साहित हैं, इससे पहले उन्होंने 2022 में ग्रैंड स्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फ्रेंच ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी।
ये भी देखें: ASIA CUP में लगा Pakistan Team को बड़ा झटका, जानिए कैसे छिना नंबर 1 का ताज
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
361 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines