Rohan Bopanna Matthew Ebden US Open 2023: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके साथी मैथ्यू एबडेन ने यूएस ओपन 2023 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली है। मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में उन्होंने निकोलस माहुत और पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी को मात दी। उन्होंने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर फाइनल का रास्ता तय किया।
यूएस ओपन में अपने पहले और एकमात्र पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम डबल्स फाइनल में प्रवेश करने के 13 साल बाद 43 साल के युवा रोहन बोपन्ना ने इसे एक बार फिर से दोहरा दिया है। बोपन्ना/एबडेन ने 5 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हर्बर्ट/माहुत को 7-6, 6-2 से हराकर यूएस ओपन डबल्स फाइनल में प्रवेश किया। हबर्ट और माहुत 2015 के चैंपियन रह चुके हैं।
बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इसी के साथ रोहन बोपन्ना ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ओपन युग में पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए। वह 43 साल और 6 महीने की उम्र में भारतीय दिग्गज यूएस ओपन फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
फाइनल में किससे होगा मुकाबला?
दो बार के गत चैंपियन राजीव राम (यूएसए), जो सैलिसबरी (ग्रेट ब्रिटेन) और मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन इवान डोडिग (क्रोएशिया), ऑस्टिन क्राजिसेक (यूएसए) के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। इसके विजेता का सामना फाइनल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी से होगा। बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरेशी 13 साल पहले ब्रायन बंधुओं से हार गए थे। बोपन्ना अब 13 साल बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines