हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महिला प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी ट्रांसजेंडर महिलाएं, विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान

विज्ञापन
World Athletics President Sebastian Coe

नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर महिलाएं अब अब महिला ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने गुरुवार को कहा कि ट्रांसजेंडर महिलाओं को अब महिला ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विश्व एथलेटिक्स परिषद की बैठक के बाद बोलते हुए कोए ने कहा- “परिषद ने पुरुष या महिला ट्रांसजेंडर एथलीटों को इस साल 31 मार्च से महिला विश्व रैंकिंग प्रतियोगिताओं से बाहर करने पर सहमति व्यक्त की है।”

सभी ने की सहमति व्यक्त

कोए ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स ने ट्रांसजेंडर एथलीटों के मुद्दे के बारे में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और राष्ट्रीय महासंघों सहित हितधारकों के साथ परामर्श किया गया था। परामर्श करने वालों में से अधिकांश ने कहा कि ट्रांसजेंडर एथलीटों को महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा नहीं करनी चाहिए।”

और पढ़िए – WPL 2023, MI vs UP: फाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगी यूपी और मुंबई की टीम, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

विज्ञापन

हमारे खेल के हित में सर्वोत्तम निर्णय

उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों का मानना ​​है कि ट्रांस महिलाओं को जैविक महिलाओं की तरह लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। महिला वर्ग में शामिल करने के विकल्प पर विचार करने से पहले वे अधिक सबूत चाहते हैं कि किसी भी स्तर पर उन्होंने इससे सुधार का लाभ लिया हो। उन्होंने कहा- हमने जो निर्णय लिया वह हमारे खेल के सर्वोत्तम हित में था। उन्होंने आगे कहा कि हम हमेशा के लिए मना कह रहे हैं। साइंटिफिक डवलपमेंट के लिए एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति की अध्यक्षता में वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola