Asian Champions Trophy Hockey 2023: भारत की हॉकी टीम ने चौथी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। फाइनल में मलेशिया को 4-3 से शिकस्त देने के बाद भारत ने सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। तमिलनाडु सरकार ने हॉकी टीम के लिए 1.1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।
एमके स्टालिन ने किया ट्वीट
एमके स्टालिन ने लिखा- टीम इंडिया को जोरदार वापसी के साथ चौथा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने पर बधाई! एक उल्लेखनीय उपलब्धि, जो उनके समर्पण और कौशल को दर्शाती है। चेन्नई अपनी खेल भावना के लिए जाना जाता है, वह एक शानदार मेजबान रहा है।
उन्होंने आगे लिखा- ट्रॉफी डिस्ट्रीब्यूशन की शोभा बढ़ाने के लिए अनुराग ठाकुर का आभारी हूं। ”मुझे भारतीय टीम को उनकी शानदार जीत पर 1,10,00,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।”
भारतीय हॉकी टीम ने जीता खिताब
भारत की जीत में चार खिलाड़ियों के गोल शामिल रहे। टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, आकाशदीप सिंह और जुगराज सिंह ने गोल किए। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-0 और मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 6-2 से हराया था। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। टीम इंडिया इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines