नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में अपना पहला मुकाबला खेलगा। टीम इंडिया के सामना पाकिस्तान से होगा। ऐसे में टीम तैयारियों में जुटी हुई है। भारतीय टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी है। भारत के लिए आर अश्विन एक बड़ा ऐसेट हैं। गेंद के साथ तो वो जादू करते ही हैं बल्ले के साथ भी अश्विन काफी उपयोगी साबित होते हैं।

आर अश्विन टॉप पर

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो आर अश्विन भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज हैं। साल 2007 से लेकर अब तक हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट आर अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने 18 मैच में 26 विकेट लिए हैं। उनका बॉलिंग एवरेज 15.26 और इकोनॉमी रेट 6.01 रहा है।

जडेजा ने भी किया है कमाल 

अश्विन के बाद नंबर आता है ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का। जडेजा ने 22 मैचों में 25.19 की गेंदबाजी औसत और 7.14 की इकोनॉमी रेट से 21 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे क्रम पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम आता है। इरफान ने 15 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान इन्होंने 20.06 की गेंदबाजी औसत और 7.46 की इकोनॉमी रेट से बॉलिंग की है।

भज्जी भी लिस्ट में शामिल

हरभजन ने अपने करियर में 19 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं। हरभजन ने 16 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 29.25 की गेंदबाजी औसत और 6.78 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की है। इरफान पठान के भी वर्ल्ड कप में 16 विकेट हैं। आशीष नेहरा भी यहां टॉप-5 में शामिल हैं। नेहरा ने 10 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ