नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज अक्टूबर में होने वाला है। सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले वाले टी 20 विश्व कप 2022 के लिए नीदरलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम में रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे की वापसी हुई है, जिन्होंने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2021 में खेला था। टीम की कमान स्कॉट एडवर्ड्स को सौंपी गई है।
कॉलिन एकरमैन, टिम वैन डेर गुग्टेन, ब्रैंडन ग्लोवर, फ्रेड क्लासेन और पॉल वैन मीकेरेन को भी मौका मिला है। नीदरलैंड की टीम क्वालीफायर खेलकर टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल हुई है। टीम के मुख्य कोच रेयान कुक ने कहा कि हमने आगामी टी20 विश्व कप के लिए युवाओं और अनुभव के रोमांचक मिश्रण के साथ एक संतुलित टीम बनाई है। सुपर लीग में खेलने का अनुभव टीम को अच्छी स्थिति में खड़ा करेगा और इन प्रदर्शनों से अच्छा आत्मविश्वास लिया जा सकता है।
नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप क्वालीफायर के माध्यम से आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। जबकि वे जिम्बाब्वे से क्वालीफायर का फाइनल हार गए थे, नीदरलैंड ने फाइनल में आकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी जगह बुक कर ली थी। उन्हें ग्रुप ए में नामीबिया, श्रीलंका और यूएई के साथ रखा गया है। ग्रुप की दो टीमें अगले चरण में जगह बनाएंगी।
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: पाकिस्तान के हीरो नसीम शाह का खुलासा- खुद के बल्ले से नहीं ठोके थे छक्के
विश्व कप के लिए नीदरलैंड की टीम
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगन वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रोएलोफ वैन डेर मेर्वे, स्टीफ़न मायबर्ग, तेजा निदामनुरु, मैक्स ओ’डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines