T20 World Cup 2022: कब तक किया जा सकता है स्क्वाड में बदलाव? जानिए

when can change t20 world cup squad

T20 World Cup की स्क्वाड में कब तक बदलाव किया जा सकता है?

नई दिल्ली: अगले महीने शुरू होने वाले ICC T20 विश्व कप के लिए ज्यादातर देशों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। हालांकि अब टीमों के पास आईसीसी की बिना मंजूरी के अपने स्क्वाड में बदलाव करने का एक और मौका है। दरअसल, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई टीमें टी 20 सीरीज खेल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें टीमों को अपनी ताकत और कमजोरी के बारे में पता चलेगा। जाहिर है हर देश टी 20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी बेस्ट टीम उताराना चाहेगा। ऐसे में टीम संयोजन महत्वपूर्ण होगा। टीमें कुछ प्रयोग और सुधार करेंगी और आवश्यकतानुसार स्क्वाड में बदलाव करेगी। टी 20 वर्ल्ड कप के तहत 16 अक्टूबर से क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे।

कब तक कर सकते हैं स्क्वाड में बदलाव? 

टी 20 वर्ल्ड कप की वेबसाइट के अनुसार, सभी टीमों के पास अपने स्क्वाड में बदलाव करने के लिए 9 अक्टूबर तक का समय है। यदि टीमें इसके बाद भी कुछ बदलाव करना चाहती हैं तो उन्हें आईसीसी से स्वीकृति लेनी होगी।

विज्ञापन

23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 

भारत-पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को टी 20 वर्ल्ड कप में महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर मुकाबला कर रही है, वहीं पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। भारत-पाकिस्तान की टीमों को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। कहा जा रहा है कि यदि यही स्थिति रही तो स्क्वाड में बदलाव करना पड़ सकता है।

T20 WC के लिए टीम इंडिया 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम 

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ