नई दिल्ली: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड को लेकर टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां एक ओर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेल रही है, वहीं पाकिस्तान की टीम भी इंग्लैंड का मुकाबला करती नजर आ रही है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की टी 20 सीरीज में पाकिस्तान को अपने स्टार बॉलर शाहीन अफरीदी की कमी खल रही है। अफरीदी एशिया कप 2022 से भी चूक गए थे। हालांकि अब वे टी 20 वर्ल्ड कप में वापसी करने को बेकरार दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Video में दिखाई फिटनेस
शाहीन ने शनिवार को ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर अपनी फिटनेस दिखाई। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे तूफानी गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे फिट एंड फाइन दिखाई दे रहे हैं। शाहीन ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा- आपकी सफलता अल्लाह की है, आपकी मानसिकता की नहीं। इसी वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी है। फैंस ने कहा- भाई जल्दी आ जाओ। पाकिस्तान को तुम्हारी जरूरत है। वहीं कुछ फैंस ने लिखा- हम तुम्हें देखने को बेकरार हैं।

विज्ञापन

अप्रैल में खेला आखिरी टी 20
शाहीन ने टी 20 इंटरनेशनल के 40 मैचों में 47 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में 5 अप्रैल को खेला था। जबकि अंतिम टेस्ट जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम T20 WC
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ