T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 वर्ल्ड की तैयारियां जोरों पर हैं। 16 अक्टूबर से विश्व कप का आगाज होगा। इस बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया में अगले सप्ताह से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए सभी 16 टीमों के ओपनर्स को रैंकिंग दी है। इस लिस्ट में भारत की ओपनिंग जोड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दूसरा नंबर मिला है।
पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी को मिली पहली रैंक
पहले नंबर पर पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) काबिज हैं। आपको बता दें कि आईसीसी ने पिछले प्रदर्शन और हाल के फॉर्म को देखते हुए टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) की ओपनिंग पार्टनरशिप को रैंक किया है।
बाबर आजम
ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग: 3
करियर औसत / स्ट्राइक रेट: 43.41 / 130.03
लेटेस्ट T20I स्कोर: 4, 87*, 9, 36, 8
मोहम्मद रिजवान
ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग-1
करियर औसत / स्ट्राइक रेट: 52.53 / 128.57
लेटेस्ट T20I स्कोर- 1, 63, 88, 8, 88*
दूसरे नंबर पर रोहित-राहुल की जोड़ी
लिस्ट में दूसरे नंबर भारत की सलामी जोड़ी केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं। जो पांच साल से अधिक समय से सबसे बेहतरीन जोड़ी में से एक हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि ये जोड़ी पिछले साल की टी20 वर्ल्डकप की बुरी यादों को पीछे छोड़ते हुए इस बार भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। राहुल पिछले साल टूर्नामेंट में भारत के प्रमुख स्कोरर थे, लेकिन रोहित के पास सबसे बड़ा स्कोर करने की क्षमता है साथ ही इस बार वो कप्तान की भूमिका भी निभाएंगे।
केएल राहुल
ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग- 14
करियर औसत / strike rate: 39.57 / 140.40
लेटेस्ट T20I स्कोर- 57, 51*, 1, 10, 55
रोहित शर्मा
ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग- 16
कैरियर औसत / strike rate: 31.94 / 140.59
लेटेस्ट T20I स्कोर- 0, 43, 0, 17, 46
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines