नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। टीम इंडिया की फाइनल तैयारी चल रही है। भारत साउथ अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज खेल रहा है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। बाकी के दो मैच जीतकर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना चाहेगी। इस सीरीज से हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को रेस्ट दिया गया है। दोनों एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: टी20 विश्वकप में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नज़र, इस भारतीय का भी नाम शामिल
हार्दिक पांड्या का फ्रेश रहना जरुरी
टीम मैनेंजमेंट का माननाा है कि टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या फ्रेश होकर उतरे। वे एक इम्पोर्टेन्ट खिलाड़ी हैं और उनका फॉर्म में रहना जरुरी है। हार्दिक मिले रेस्ट का फायदा उठा रहे हैं। वे बेंगलुरु के एनसीए में जमकर ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एक वीडियो पोस्ट की है।
हार्दिक ने टी-शर्ट उतार लगाई दौड़
वीडियो में हार्दिक रनिंग करते दिख रहे हैं। पहले वो टी-शर्ट पहन कर दौड़ लगा रहे थे। फिर उन्होंने टी-शर्ट उतारी और खाली बदन दौड़ लगाई। उनकी वीडियो को देखकर लग रहा हैं कि वो पाकिस्तान के पसीने निकालने को तैयार है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा। ये मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। एशिया कप के बाद एक बार फिर से भारत-पाक के बीच भिड़ंत होगी।
बुमराह की चोट ने बढ़ाई मुश्किल
रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स चोटिल हैं। ये टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। दीपक हुड्डा के फीट होने की संभावना है, लेकिन बुमराह पर संशय बरकरार है। जसप्रीत बुमराह का न होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इस बीच उमरान मलिक ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। तूफानी गेंदबाज ने ईरानी ट्रॉफी में झंडे गाड़ दिए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम का कोई भी बल्लेबाज चल नहीं पाया। रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश कुमार और उमरान मलिक की तेज़ रफ्तार गेंदों ने कहर बरपाया। मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक ने 3 बैटर्स को आउट किया।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd T20I: गुवाहाटी के आसमान में चमका सूर्य, भारत ने जीता मैच, मिलर ने दिल
जसप्रीत बुमराह फिलहाल मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं और वे अभी तक टीम से बाहर नहीं हुए हैं। इसकी पुष्टि शुक्रवार शाम को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी की थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines